ब्रसेल्स– यूरोपीय संघ के उद्देश्य - और यहाँ तक कि उसके अस्तित्व पर भी - पहले से कहीं अधिक सवाल किए जा रहे हैं। वास्तव में, यूरोप के नागरिकों और दुनिया को एक मज़बूत यूरोपीय संघ की अब पहले से कहीं अधिक ज़रूरत है।
यूरोप का व्यापक क्षेत्र हाल के वर्षों में कम स्थिर और अधिक असुरक्षित हो गया है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ की सीमाओं के भीतर और उसके पार के संकट सभी यूरोपीय नागरिकों के जीवन को सीधे प्रभावित कर रहे हैं।
ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में, एक मज़बूत यूरोपीय संघ वह होगा जो रणनीतिक रूप से सोचे, कल्पना को साझा करे, और मिलकर कार्य करे। यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से "ब्रेक्सिट" के लिए मतदान के मद्देनजर, हम यूरोपियों को वास्तव में इस पर पुनर्विचार करना होगा कि हमारा संघ किस तरह काम करता है; लेकिन हम बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि हमें किसके लिए काम करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि हमारे सिद्धांत, हित, और प्राथमिकताएँ क्या हैं। यह राजनीतिक अनिश्चितता के लिए समय नहीं है। यूरोपीय संघ को एक ऐसी रणनीति की ज़रूरत है जो सामूहिक कार्रवाई करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण को अपनाए।
यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में से किसी में भी इतना दमखम नहीं है कि वह अकेले कार्रवाई करके, उन खतरों का सामना कर सके जिनका यूरोप को सामना करना पड़ रहा है। न ही वे अकेले आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था द्वारा प्रस्तुत अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन आधा अरब नागरिकों से अधिक के एक संघ के रूप में, यूरोप का सामर्थ्य अद्वितीय है।
दुनिया के हर कोने में छाया, हमारा राजनयिक ताना-बाना व्यापक और गहरा है। आर्थिक रूप से, हम चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया के जी3 में हैं। हम दुनिया में लगभग हर देश के लिए शीर्ष व्यापारिक साझेदार है और विदेशी निवेशक हैं। साथ में मिलकर, शेष दुनिया के मिलाकर किए गए निवेश की तुलना में यूरोपीय संघ के सदस्य देश विकास सहयोग में अधिक निवेश करते हैं।
हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि यूरोप में हम इस क्षमता का पूरा उपयोग नहीं कर रहे हैं, कम से कम अभी तो नहीं। हमारे नागरिकों का एक विशाल बहुमत समझता है कि हमें दुनिया में हमारी भूमिका के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने की ज़रूरत है। हमारे भागीदार भी यह उम्मीद करते हैं कि यूरोपीय संघ वैश्विक सुरक्षा प्रदाता के रूप में भी प्रमुख भूमिका का निर्वाह करे।
At a time of escalating global turmoil, there is an urgent need for incisive, informed analysis of the issues and questions driving the news – just what PS has always provided.
Subscribe to Digital or Digital Plus now to secure your discount.
Subscribe Now
यूरोपीय संघ केवल तभी अपने नागरिकों की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है और अपनी भागीदारियों को सफल बना सकता है, जब हम सब - यूरोपीय संघ के संस्थान और राष्ट्रीय सरकारें - सभी स्तरों पर, एक साथ मिलकर, एकजुट होकर काम करें। वास्तव में यूरोपीय विदेश और सुरक्षा नीति के लिए वैश्विक रणनीति का ठीक यही उद्देश्य है, जिसे मैंने हाल ही में सदस्य देशों के नेताओं और यूरोपीय आयोग और यूरोपीय परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया है।
एक दशक से अधिक समय के बाद यूरोपीय संघ की यह ऐसी पहली रणनीति है जिसमें रोज़गार के अवसरों, सामाजिक समावेशन, और मानव अधिकारों पर जितना ध्यान केंद्रित किया गया है उतना ही रक्षा क्षमताओं और आतंकवाद-विरोधी नीतियों पर भी। इसमें यूरोप और उसके आसपास के राज्यों में शांति स्थापित करने और उनके लचीलेपन पर विचार किया गया है।
यूरोपीय संघ को हमेशा अपनी प्रेरक शक्ति पर गर्व रहा है - और यह ऐसा करना जारी रखेगा क्योंकि हम इस क्षेत्र में सबसे बेहतर हैं। लेकिन यह विचार कि यूरोप विशेष रूप से एक "नागरिक शक्ति" है, एक उभरती हुई वास्तविकता के साथ न्याय नहीं करता है। उदाहरण के लिए, वर्तमान में यूरोपीय संघ दुनिया भर में 17 सैन्य और नागरिक संचालन आयोजित करता है। अफगानिस्तान और कांगो, जॉर्जिया और साहेल, माल्डोवा, सोमालिया, और भूमध्य सागर तक के दूर दराज के स्थानों में, हजारों पुरुष और महिलाएँ यूरोपीय ध्वज के नीचे काम करते हैं। आज के यूरोप के लिए, प्रेरक और प्रतिरोधी शक्ति साथ साथ चल रही है।
इस रणनीति में यूरोपीय संघ के लिए रणनीतिक स्वायत्तता की महत्वाकांक्षा की कल्पना की गई है, जो हमारे नागरिकों के साझा हितों के साथ-साथ हमारे सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है। फिर भी हम जानते हैं कि इस तरह की प्राथमिकताएँ तभी बेहतर काम करती हैं जब हम अकेले न हों, और एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में हों जो बहुपक्षवाद और नियमों पर आधारित हो, न कि वैश्विक पुलिसकर्मियों और अकेले योद्धाओं पर।
यही कारण है कि यूरोपीय संघ, अटलांटिक पार के बंधन और नाटो के साथ हमारी साझेदारी को गहरा करना जारी रखेगा, और साथ ही हमारी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए नए खिलाड़ियों को जोड़ना और नए स्वरूपों की खोज करना भी जारी रखेगा। यूरोपीय संघ क्षेत्रीय संस्थाओं में, और क्षेत्रों के भीतर और उनमें परस्पर सहयोग में निवेश करेगा। और हम ऐसे वैश्विक शासन सुधारों को बढ़ावा देंगे जो इस सदी की चुनौतियों को पूरा कर सकते हों।
जब हम यह करेंगे, तो हम व्यावहारिक और सैद्धांतिक रूप से कार्य करेंगे, अपने सहयोगियों के साथ वैश्विक जिम्मेदारियों को बांटेंगे और उनकी ताकतों को बढ़ाएँगे। वैश्विक अनिश्चितताओं के प्रसार के दो दशकों ने हमें एक स्पष्ट सबक सिखाया है: मेरे पड़ोसी की कमजोरियाँ और मेरे साथी की कमजोरियाँ मेरी खुद की कमजोरियाँ हैं। इसलिए हमारा यह भ्रम दूर हो जाएगा कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति एक शून्य-जोड़ का खेल हो सकता है।
इस तरह से संकल्प के साथ काम करने से यूरोपीय संघ के सभी सदस्य राज्यों - और हमारे संघ के प्रत्येक नागरिक - की स्थिति बेहतर होगी। लेकिन यहाँ दिए गए सभी लक्ष्यों को वास्तव में संगठित और प्रतिबद्ध यूरोप से प्राप्त किया जा सकता है। हमारे साझे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और हमारे साझे हितों की रक्षा करने के लिए हमारी सभी संस्कृतियों को एक साथ लाना दिन प्रतिदिन की चुनौती है, लेकिन यह हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है: विविधता वह चीज़ है जो हमें मजबूत बनाती है।
हमारे हित वास्तव में साझा यूरोपीय हित हैं, और उन्हें हासिल करने का एकमात्र उपाय साझा साधन हैं। यही कारण है कि सभी यूरोपियों, और यूरोपीय संघ के सभी सदस्य राज्यों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे हमारे संघ को मज़बूत बनाएँ।
यूरोप के लोगों के लिए हमारे सदस्य राज्यों के बीच उद्देश्य और कार्रवाई में समरूपता की ज़रूरत है। इस नाजुक दुनिया को एक ऐसे अधिक आत्मविश्वासयुक्त और जिम्मेदार यूरोपीय संघ की ज़रूरत है, जिसकी विदेश और सुरक्षा नीति बहिर्मुखी और दूरंदेशी वाली हो। नई वैश्विक रणनीति हमारा मार्गदर्शन करेगी जब हम एक ऐसे संघ के लिए काम करेंगे जो वास्तव में अपने नागरिकों की जरूरतों, उम्मीदों, और आकांक्षाओं को पूरा करता है, एक ऐसा संघ जिसकी बुनियाद 70 साल की शांति की सफलता पर बनी है; और एक ऐसा संघ जो इतना ज़्यादा मज़बूत है कि वह हमारे क्षेत्र और दुनिया भर में शांति और सुरक्षा में योगदान कर सकता है।
To have unlimited access to our content including in-depth commentaries, book reviews, exclusive interviews, PS OnPoint and PS The Big Picture, please subscribe
By choosing to side with the aggressor in the Ukraine war, President Donald Trump’s administration has effectively driven the final nail into the coffin of US global leadership. Unless Europe fills the void – first and foremost by supporting Ukraine – it faces the prospect of more chaos and conflict in the years to come.
For most of human history, economic scarcity was a constant – the condition that had to be escaped, mitigated, or rationalized. Why, then, is scarcity's opposite regarded as a problem?
asks why the absence of economic scarcity is viewed as a problem rather than a cause for celebration.
ब्रसेल्स– यूरोपीय संघ के उद्देश्य - और यहाँ तक कि उसके अस्तित्व पर भी - पहले से कहीं अधिक सवाल किए जा रहे हैं। वास्तव में, यूरोप के नागरिकों और दुनिया को एक मज़बूत यूरोपीय संघ की अब पहले से कहीं अधिक ज़रूरत है।
यूरोप का व्यापक क्षेत्र हाल के वर्षों में कम स्थिर और अधिक असुरक्षित हो गया है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ की सीमाओं के भीतर और उसके पार के संकट सभी यूरोपीय नागरिकों के जीवन को सीधे प्रभावित कर रहे हैं।
ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में, एक मज़बूत यूरोपीय संघ वह होगा जो रणनीतिक रूप से सोचे, कल्पना को साझा करे, और मिलकर कार्य करे। यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से "ब्रेक्सिट" के लिए मतदान के मद्देनजर, हम यूरोपियों को वास्तव में इस पर पुनर्विचार करना होगा कि हमारा संघ किस तरह काम करता है; लेकिन हम बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि हमें किसके लिए काम करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि हमारे सिद्धांत, हित, और प्राथमिकताएँ क्या हैं। यह राजनीतिक अनिश्चितता के लिए समय नहीं है। यूरोपीय संघ को एक ऐसी रणनीति की ज़रूरत है जो सामूहिक कार्रवाई करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण को अपनाए।
यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में से किसी में भी इतना दमखम नहीं है कि वह अकेले कार्रवाई करके, उन खतरों का सामना कर सके जिनका यूरोप को सामना करना पड़ रहा है। न ही वे अकेले आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था द्वारा प्रस्तुत अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन आधा अरब नागरिकों से अधिक के एक संघ के रूप में, यूरोप का सामर्थ्य अद्वितीय है।
दुनिया के हर कोने में छाया, हमारा राजनयिक ताना-बाना व्यापक और गहरा है। आर्थिक रूप से, हम चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया के जी3 में हैं। हम दुनिया में लगभग हर देश के लिए शीर्ष व्यापारिक साझेदार है और विदेशी निवेशक हैं। साथ में मिलकर, शेष दुनिया के मिलाकर किए गए निवेश की तुलना में यूरोपीय संघ के सदस्य देश विकास सहयोग में अधिक निवेश करते हैं।
हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि यूरोप में हम इस क्षमता का पूरा उपयोग नहीं कर रहे हैं, कम से कम अभी तो नहीं। हमारे नागरिकों का एक विशाल बहुमत समझता है कि हमें दुनिया में हमारी भूमिका के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने की ज़रूरत है। हमारे भागीदार भी यह उम्मीद करते हैं कि यूरोपीय संघ वैश्विक सुरक्षा प्रदाता के रूप में भी प्रमुख भूमिका का निर्वाह करे।
Winter Sale: Save 40% on a new PS subscription